रांची, मार्च 27 -- रांची, मुख्य संवाददाता। रांची में रामनवमी पर शुक्रवार को निकाला गया शोभायात्रा जुलूस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। त्योहार को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। एसएसपी राकेश रंजन स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। वे निरंतर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे और तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। अलबर्ट एक्का चौक पर जमी रही अधिकारियों की नजरशहर के हृदय स्थल अलबर्ट एक्का चौक को निगरानी का मुख्य केंद्र बनाया गया था। यहां एसएसपी के साथ सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी कैंप करते नजर आए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई...