धनबाद, अगस्त 9 -- धनबाद। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की ओर से खेलो झारखंड राज्यस्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता 12 से 22 अगस्त तक रांची के विभिन्न मैदान में करायी जाएगी। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं सभी निजी विद्यालयों की कक्षा छह से 12वीं तक (आयु 10 से 19 वर्ष के बीच) के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। 38 खेलों से संबंधित शिड्यूल जारी कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता में चयनित छत्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्कूली खेल 2026-27 में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतिभागियों को एलीजीबिलिटी फॉर्म में स्कूल हेडमास्टर से वेरीफिकेशन कराना होगा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्थगित, राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन ट्रायल 14 अगस्त तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...