रांची में मर्डर! अपराधियों ने दंपति को मार दी गोली; पत्नी की मौत
रांची, अप्रैल 27 -- खलारी-पतरातू मार्ग पर केरेडारी के कोले रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात 9.15 बजे अपराधियों ने दंपति को गोली मार दी। गोली लगने से 26 वर्षीय मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि पति 30 वर्षीय विकास प्रजापति गंभीर है। पुलिस को आशंका है कि लूटपाट के दौरान दंपति को गोली मारी गई होगी। जानकारी के अनुसार, खलारी के राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति बचरा एसबीआई बैंक के निकट चाय दुकान चलाते हैं। उसी दुकान के लिए रामगढ़ से सामान खरीदकर पत्नी मंजू देवी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। कोले रेलवे स्टेशन के पास दो बाइक पर सवार अपराधी ओवरटेक कर पहुंचे और दंपति पर गोली चला कर भाग निकले। गोली लगने से दोनों वहीं गिर गए। यह देख स्थानीय लोग दोनों को पिपरवार क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। विकास को रांची रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.