रांची, अगस्त 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब दावा और आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक अक्तूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, जिन पात्र मतदाताओं ने निर्धारित अवधि में किसी कारण से गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा नहीं किया है, वे भी फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, दावा-आपत्ति शुरू इसमें मतदाता सूची के विशेष ...