रांची, मई 2 -- रांची, संवाददाता। मच्छरों के प्रकोप और डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया जैसी बीमारियों को रोकने के लिए रांची नगर निगम ने हर शनिवार, मच्छरों पर वार अभियान के तहत विशेष अभियान चलाया। वार्ड संख्या एक, दो, 17 और 51 में अभियान चला। इसमें हातमा, काके रोड, मोरहाबादी, कर्बला चौक, मिशन चौक और हटिया सहित कई और इलाकों को कवर किया गया। निगम की टीमों ने मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने के लिए लार्विसाइडल दवाओं का व्यापक छिड़काव किया। साथ ही नालियों और जलजमाव वाले क्षेत्रों की गहन सफाई कराई गई। डोर-टू-डोर सर्वे के जरिए लार्वा की पहचान कर उसे नष्ट किया गया, जबकि झाड़ियों और घास की कटाई कर मच्छरों के छिपने के स्थानों को खत्म किया गया। यह भी पढ़ें- शहर की स्वच्छता के लिए बड़े मंगल पर भंडारे की पूर्व सूचना जरूरी चारों वार्डों में कुल 42 हैंड...