रांची में भूख हड़ताल में शामिल जेएलकेएम नेता का कोडरमा में स्वागत
कोडरमा, अगस्त 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रांची में परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर चल रहे आंदोलन में 14 दिनों से भूख हड़ताल में बैठे कोडरमा के जेएलकेएम नेता प्रेम नायक का कोडरमा पहुंचने पर बुधवार को स्वागत किया गया। झुमरी तिलैया के सुभाष चौक पर उनका स्वागत करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण करते हुए महाराणा प्रताप चौक तक पहुंचा। इसमें कई नेता और छात्र भी शामिल हुए। इस मौके पर बसपा अध्यक्ष प्रकाश अंबेदकर, समाजसेवी विशाल भदानी, जेलएलकेएम जिलाध्यक्ष चंदन यादव, कृष्णा यादव, मिथुन पाण्डेय, विनोद साहू, राजेश कुमार वर्मा, रामलाल महतो समेत कई लोग शामिल थें। यह भी पढ़ें- Kodarma News: भूख हड़ताल से लौटने के बाद प्रेम नायक का किया गया स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.