रांची, अप्रैल 15 -- बोकारो और हजारीबाग के बाद रांची ट्रेजरी से भी 2.94 करोड़ की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस बार मामला पुलिस विभाग से नहीं, बल्कि पशुपालन विभाग से जुड़ा है। मामले में कांके स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन के दो कर्मचारियों मुनिंद्र कुमार और संजीव कुमार के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि दोनों ने वेतन मद में हेरफर कर राशि की निकासी की। पुलिस ने मुनिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रांची डीसी के निर्देश मजिस्ट्रेट मो जफर हसनात की ओर से कोतवाली थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि मुनिंद्र ने अपने दो अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.52 करोड़ की अवैध निकासी की है। जांच में यह भी बात सामने आई कि संजीव कुमार ने अपने बैंक खाते में 1.41 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.