रांची, अप्रैल 18 -- रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में मानवता और रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां अनगड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 13 वर्षीय अनाथ नाबालिग बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के भाई ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। इस मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के हस्तक्षेप के बाद टाटीसिलवे पुलिस ने आरोपी 21 वर्षीय अर्जुन मुंडा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।ननिहाल में हुआ यौन शोषण पीड़िता अनगड़ा क्षेत्र की रहने वाली है और माता-पिता के नहीं होने के कारण अपनी बुआ के पास रहती थी। कुछ समय पूर्व वह टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल गई थी। जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली उसकी मामी ने उसे रात में अपने घर सोने के लिए बुलाया था। इसी दौरान मामी के पुत्र अर्जुन मुंडा ने बच्ची को डरा-धमका ...