रांची, अप्रैल 9 -- रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हराटांड़ में एक पुत्र ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। आरोपी पुत्र ने मंगलवार की देर रात उस समय घटना को अंजाम दिया, जब पिता गोविंद साहू उसे पैसे देने से इनकार किए। घटना के बाद आरोपी कमल साहू भागना चाहा, लेकिन मौजूद अन्य परिजनों ने उसे पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी कमल जुआरी के साथ-साथ नशेड़ी भी था। कमल मंगलवार की शाम अपने पिता गोविंद से जुआ खेलने के लिए पैसे मांगने लगा। पिता ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बकझक हुई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि, परिजनों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी कमल देर रात उठ...