रांची, अप्रैल 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया थाना की पुलिस ने प्रतिष्ठित कंपनी के नकली सामान बेचने वाले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चुटिया अनंतपुर स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। काफी मात्रा में एक बड़ी कंपनी के प्रिंटर का नकली सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार बारी यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला है और वह वर्तमान में किराये पर फ्लैट लेकर रह रहा था। चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर को यह शिकायत मिली थी। फ्लैट में कंपनी का नकली टोनर, इंक कार्टेज, प्रिंटर, पंचिंग मशीन समेत अन्य सामान बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.