रांची, जुलाई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी भाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई। पूरे राज्य में औसतन 22.1 मिमी हुई, जो सामान्य औसत बारिश 10.9 से दोगुने से भी अधिक है। इस बारिश से मानसून में और सुधार हुआ है। राज्य में मानसून की बारिश एक जून से लेकर अब तक 352.4 मिमी हुई, जो औसत बारिश 478.3 मिमी से 26 फीसदी कम है। विशेषकर कोल्हान के सभी हिस्सों समेत हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, मेदिनीनगर, सिमडेगा आदि जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को भी इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है。

बारिश की स्थिति रांची समेत राज्य के कई जिलों मे...