रांची, जून 14 -- तेज हवा की वजह से रुक्का जलशोधन केंद्र में बिजली की आपूर्ति बंद रहने से राजधानी में शनिवार को पाइपलाइन से जलापूर्ति ठप रही। जिस कारण सात लाख से अधिक लोगों को नल से जल नहीं मिला। पेयजलापूर्ति बंद रहने की वजह से घरों में दिनचर्या से लेकर रसोईघर तक का काम प्रभावित रहा। घरों में जरूरत पूरा करने के लिए लोगों ने बाजार से बोतलबंद व जार से पानी की खरीदारी कर किसी तरह काम चलाया। वहीं, शहर की मलिन बस्तियों व गली-कूचों में रहने वाले लोगों ने निगम के मिनी एचवाईडीटी एवं एचवाईडीटी से पानी लेकर काम चलाया। प्रभावित इलाके में निगम के चापानलों के पास भी लोगों की भीड़ दिखी। देर शाम साढ़े सात बजे बिजली बहाल होने के बाद प्लांट से बूटी जलागार को पानी भेजने का काम शुरू हुआ। पीएचईडी के अधिकारियों के मुताबिक रात में लाइन दुरुस्त रहने पर रविवार को...