रांची, फरवरी 6 -- नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रांची नगर निगम क्षेत्र के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली गई। पार्षद पद के लिए प्राप्त हुए 466 नामांकन पत्रों में से स्क्रूटनी में 76 आवेदन रद्द कर दिए गए। इस तरह अब इस पद के लिए 390 आवेदन सही पाए गए हैं। इनमें 242 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में निर्धारित तिथि और समय पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवेदनों की स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी के दौरान नामांकन पत्रों के साथ संलग्न दस्तावेजों की वैधता, शपथ पत्र, प्रस्तावक-समर्थक से जुड़े विवरण सहित सभी आवश्यक बिंदुओं की गहन जांच की गई। जांच के उपरांत महापौर पद के लिए नामांकन करने वाले सभी 19 उम्मीदवार योग्य पाए गए। इनमें पांच महिला प्रत्याशी शामिल हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.