रांची में पटमदा के नगाड़ों से गूंजा झारखंड आदिवासी महोत्सव
जमशेदपुर, अगस्त 11 -- विश्व आदिवासी दिवस पर रांची में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव में बोड़ाम और पटमदा के करीब 500 कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोककला की शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव में राज्यभर से करीब 15 हजार कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। बोड़ाम-पटमदा क्षेत्र से 300 ढोल-नगाड़ा कलाकारों और 200 पाता नृत्य कलाकारों ने महोत्सव में भाग लिया। कलाकारों को इस राज्य स्तरीय मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर दिलाने में विनायक छऊ एंड नाटुआ डांस सोसाइटी के सचिव विश्वदेव महतो का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विश्वदेव महतो ने सभी कलाकारों के रहने और रिहर्सल की व्यवस्था अपने घर पर की। दो दिनों तक अभ्यास कराने के बाद कलाकारों की टीम 6 अगस्त को रांची रवाना हुई। 7 से 9 अगस्त तक आयोजित महोत्सव में कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और ढोल-न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.