रांची, अप्रैल 7 -- रांची। राजधानी के स्टेशन रोड में एक होटल में मंगलवार को किडनी संबंधी रोग व निदान को लेकर कार्यक्रम हुआ। डॉ प्रतीम सेनगुप्ता के नेतृत्व में आयोजित मीडिया संवाद में किडनी स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। नेफ्रोकेयर इंडिया के संस्थापक ने झारखंड सरकार के साथ मिलकर अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर, शुरुआती स्क्रीनिंग और पीपीपी मॉडल को बढ़ावा देने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि संस्था किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस और पोस्ट-केयर जैसी समग्र सेवाएं प्रदान करती है। रांची में यह सिनर्जी ग्लोबल और देवनिका हॉस्पिटल के सहयोग से कार्यरत है। कार्यक्रम में चिकित्सक, व्यवसायी व समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...