रांची, अप्रैल 5 -- झारखंड के रांची में दर्दनाक हादसा सामने आया है। रातू में शनिवार की दोपहर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बाजपुर पंडरा तिगरा नवाटोली के रहने वाले थे और गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। मृत बच्चों में 10 वर्षीय आयुष उरांव व आठ वर्षीय जोसवा मुंडा शामिल हैं। आयुष के पिता करमा उरांव ने बताया कि शनिवार करीब एक बजे उनका बेटा स्कूल से लौटा और घर में बैग रखकर बिना किसी को बताए नहाने चला गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि दो बच्चे तालाब में डूब गए हैं। इसके बाद वे तालाब के पास पहुंचे। वहीं मानस जॉन मुंडा ने बताया, उनका बेटा जोसवा शनिवार को स्कूल नहीं गया था। दोपहर में लस्सी पी। इसके बाद तालाब में नहाने चला गया। इसी बीच डूबने की सूचना पर जब वे तालाब के पास गए। यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध का झारखंड तक असर, महंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.