रांची, जून 2 -- राजधानी में सोमवार की सुबह में तेज हवा के साथ बारिश ने कई इलाकों की बिजली गुल कर दी। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान सुरक्षात्मक कारणों से तेज हवा और व्रजपात को लेकर सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। बारिश समाप्त होने के बाद बिजली बहाल कर दी गई। बारिश के बाद आंशिक रूप से लोकल फॉल्ट की समस्या आई, जो कुछ देर में समाप्त हो गई। अरगोड़ा में लोकल फॉल्ट के कारण एक घंटे बिजली शाम में नहीं रही। आंधी-बारिश से सिर्फ बरियातू स्थित रानीबगान के मोहल्ले में ज्यादा नुकसान हुआ। यहां एलटी लाइन का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। इसके कारण सुबह 11 बजे से शाम करीब पांच बजे तक बिजली बंद रही। मरम्मत कार्य के बाद बिजली बहाल कर दी गई। बिजली बोर्ड की ओर से बताया गया कि जिन-जिन इलाकों से लोकल फॉल्ट की समस्या आती गई, उन सभ इलाकों में समय पर बिजल...