रांची, अप्रैल 24 -- तीन साल बाद रांची में अप्रैल में भयंकर गर्मी पड़ रही है। माह के अंत से पहले ही पारा गर्म हो गया है। वर्ष 2022 अप्रैल में रांची का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। जबकि, वर्तमान में रांची का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 30 अप्रैल 1999 में रांची में अब तक का सबसे उच्चतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जबकि, अप्रैल 2016 में भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। गुरुवार को भी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में भीष्ण गर्मी रही। कड़ी धूप के साथ पसीना बहानी वाली गर्मी का एहसास हुआ। धूप भी सुबह 10 बजे तक कड़ी हो जा रही है। वहीं, 29 अप्रैल तक पिंक और येलो अलर्ट की चेतावनी मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई है, जिसमें ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ 40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.