रांची, फरवरी 5 -- रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के चनकोपी चरका टंगरा गांव में तालाब में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान चरका टंगरा गांव निवासी बिरसा उरांव के नौ वर्षीय पुत्र संजीत उरांव व चनकोपी गांव निवासी सुनील उरांव के सात वर्षीय पुत्र सूर्या उरांव के रूप में की गई है। घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।ऐसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अन्य बच्चों के साथ दमगड़ा तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान सूर्या और संजीत गहरे पानी की ओर चले गए और धीरे-धीरे डूबने लगे। यह देख अन्य बच्चे भयभीत हो गए और तालाब से बाहर निकलकर भागते हुए गांव पहुंचे। वहां घटना की जानकारी दोनों बच्चों के परिजनों को दी। जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- दूध में यूरिया, आइसक्रीम में डिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.