रांची, मार्च 1 -- झारखंड पुलिस ने रांची में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सरगना और पांच युवतियों समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लालपुर, चुटिया सहित कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी में पश्चिम बंगाल से बुलाई गई लड़कियों को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि एजेंट इन लड़कियों को रांची लाकर होटलों में देह व्यापार के लिए सप्लाई करते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रांची के होटलों और अन्य जगहों पर देह व्यापार की जानकारी मिली थी। इस जानकारी पर एक पुलिस टीम बनाई गई जिसने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करके पूरे गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस ने स्टेशन रोड के सीनेट होटल से 3 लड़कियों और एक ग्राहक को पकड़ा है और बरियातू से भी 2 लड़कियों को गिरफ्तार...