रांची में टूटा बांध; कई गांव जलमग्न, बिगड़े हालात, 22 हजार लोग प्रभावित
रांची, अक्टूबर 3 -- रांची के सिल्ली प्रखंड स्थित रानीहारा डैम का बांध शनिवार को अचानक टूट गया। इस कारण तेज बहाव से खैरबेड़ा और सातपालु समेत आसपास के कई गांवों और घरों में पानी भर गया। इस हादसे में सैकड़ों किसानों की फसलें, उपजाऊ मिट्टी, मवेशी, बत्तखें और मछलियां बह गईं, जिससे 20 से 22 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश से भरे इस डैम के निर्माण के बाद समय पर मरम्मत न होना हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर तुरंत मुआवजा देने की मांग की है।कई गांव प्रभावित, डूब गई थीं फसलें रांची के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत गोंडाडीह पंचायत के खैरबेड़ा के पास स्थित रानीहारा डैम का बांध शनिवार को अचानक लगभग 40 फीट टूट गया। तेज बहाव के साथ पानी आसपास के कई गांवों में घुस गया, जिससे सैकड़ों किसानों की फसलें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.