रांची में टीडीएस मेगा आउटरीच कार्यक्रम 29 को
रांची, जून 26 -- रांची। आयकर विभाग रांची ओर से सोमवार 29 जून को टीडीएस मेगा आउटरीच कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड-बिहार के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डी सुधाकर राव मौजूद रहेंगे। इसमें आयकर अधिनियम 1961 से नए आयकर अधिनियम 2025 में हुए बदलावों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही टीडीएस प्रावधानों पर विशेष चर्चा होगी। कार्यक्रम में 'कर साथी' एआई आधारित चैटबॉट का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों के सवालों के समाधान के लिए प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित होगा। आयकर विभाग ने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संबंधित संस्थानों और हितधारकों को आमंत्रित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.