हजारीबाग, अगस्त 9 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को विभावि का एक प्रतिनिधि मंडल रांची में आयोजित दो-दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव में भाग लिया। झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की आदिवासी पहचान, संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। रविवार अपराह्न 1:30 बजे आयोजन का उद्घाटन समारोह रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित किया गया। समापन सोमवार को निर्धारित है। विभावि भी 62 सदस्यीय दल के साथ उक्त महोत्सव में शिरकत कर रहा है। जिसका नेतृत्व विवि की ओर से स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार दुबे एवं योग केंद्र के निदेशक डॉ राज कुमार चौबे कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड आदिवासी महोत्सव में झलकी आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत दोनों शिक्षकों ने जानकार...