रांची, फरवरी 27 -- रांची में अवैध निर्माण के खिलाफ एक बार फिर रांची नगर निगम बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। नगर प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में गुरुवार को पदाधिकारियों और नगर निवेशक शाखा की टीम के साथ बैठक की। यह बैठक झारखंड भवन उपविधि के प्रावधानों के अनुरूप निर्माण कार्यों को समय पर संपादित करने व शहर में इससे संबंधित उल्लंघनों की सघन जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। प्रशासक ने शहर में हो रहे निर्माण कार्यों की वैधता, नक्शा अनुमोदन प्रक्रिया व अवैध संरचनाओं पर नियंत्रण को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रशासक ने शहर के सभी जी+2 और बहुमंजिला भवनों की सघन जांच के लिए अलग-अलग जोन के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया। वैध भवन प्लान के बिना या नियम विरुद्ध निर्माण कार्य पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.