रांची, अक्टूबर 23 -- झारखंड की राजधानी रांची में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने साफ कर दिया है कि शहर में अवैध कब्जों को हटाने का अभियान युद्धस्तर पर तेज किया जाएगा। रांची नगर निगम के सभागार में इनफोर्समेंट टीमों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में उक्त फैसले से संबंधित कई आदेश जारी किए गए। बैठक में साफ किया गया कि शहर में अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।तेज किया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई बैठक में फील्ड स्तर पर उत्पन्न समस्याओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि शहर को जाममुक्त और अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज किया जाएगा। मुख्य सड़कों, चौक-चौराहो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.