रांची में जनगणना कार्यों की केंद्रीय टीम ने की सराहना
रांची, मई 21 -- रांची, संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्यों का निरीक्षण करने रांची पहुंची केंद्रीय टीम ने जिले में हो रहे कार्यों की सराहना की है। केंद्रीय टीम ने कहा कि रांची जिले में जनगणना का कार्य प्रभावशाली, सुव्यवस्थित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। अपर महारजिस्ट्रार सह जनगणना पदाधिकारी सुनील कुमार ने रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात के दौरान यह बात कही। मौके पर डीसी ने सुनील कुमार को शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-उप जिला जनगणना पदाधिकारी शेषनाथ बैठा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम ने 19 से 21 मई तक ओरमांझी, नामकुम एवं कांके प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.