रांची, अप्रैल 25 -- झारखंड की राजधानी रांची में मंदिर के गार्ड की हत्या कर दी गई। धुर्वा के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार की रात अपराधियों ने गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दानपेटी से रुपये चुराए और फरार हो गए। घटना के विरोध में शुक्रवार को घंटों बवाल हुआ। पुलिस और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की। मंदिर न्यास समिति व प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप पर वार्ता के बाद लोग शांत हुए। इधर, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी मंदिर के आसपास के ही रहने वाले हैं। दानपेटी से चोरी राशि बरामद कर ली गई है।मुआवजा देने की मांग जगन्नाथ मंदिर के पुजारी श्रीराम मोहंती और सेवादार दिलीप के अनुसार, वे लोग दैनिक पूजा के लिए शुक्रवार सुबह पांच बजे मंदिर पहुंचे और मुख्य द्वार खोलने के लिए गार्ड को कई बार आवाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.