रांची, जून 29 -- झारखंड के रांची जिले में सोमवार सुबह दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना अनगड़ा (अंगारा) थाना क्षेत्र के चंद्रटोली गांव में सुबह करीब छह बजे हुई। छोटे भाई को बचाने के प्रयास में बड़े भाई ने भी अपनी जान गंवा दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।मिरगी का मरीज बताया जा रहा है छोटा भाई पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुखराम मुंडा (42) और विनोद मुंडा (35) के रूप में हुई है। अंगारा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि विनोद मुंडा मिर्गी के मरीज बताए जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वह कुएं में गिर गए, जिसके बाद उन्हें बचाने के लिए बड़े भाई सुखराम मुंडा बिना देर किए कुएं में कूद पड़े। हालांकि, दोनों की डूबने से मौत हो गई।कुएं से पानी निकाल रहे थे, तभी हुआ हादसा स्थानीय लो...