रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले, पुलिस ने बताई बवाल के पीछे की कहानी
रांची, अगस्त 10 -- झारखंड की विभिन्न परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। विधानसभा घेराव के दौरान हजारों की संख्या में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। छात्र बैरिकेड्स तोड़ते हुए बड़ी संख्या में आगे बढ़ रहे थे। छात्रों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। इसमें कई छात्र घायल हुए हैं। कई हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने अब इस बवाल के पीछे की वजह बताई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने बहुत संयम रखा.क्योंकि सामने छात्र थे। दरअसल, सोमवार सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े। पुलिस बल पहले से मुस्तैद था और सात स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई थी। 6 बैरिकेड तोड़कर जब छात्र सातवें बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो पुलिस बल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.