रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों के दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे। आंधी के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बादल-बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं। राज्य में पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा आदि जिलों में मौसम बदलाव का असर कम रहेगा।इधर, बारिश और ओले गिरने से 24 घंटों के दौरान रांची समेत अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बादल छाए रहने से न्यूमतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक अधिक रहा। रांची का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक पारा 36.8 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.