रांची, अगस्त 16 -- झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जारी छात्रों का विरोध प्रदर्शन तीखा होता जा रहा है। JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के विरोध प्रदर्शन के 23वें दिन छात्रों ने रांची में विरोध मार्च निकालकर सीएम हेमंत सोरेन, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव के पुतले जलाए। इस बीच एक छात्र नेता ने हेमंत सोरेन सरकार को आगाह करते हुए कहा कि आज छात्रों में गुस्सा देखा जा सकता है। अब तो हम भी इस गुस्से को काबू नहीं कर सकते हैं क्योंकि सरकार मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...