रांची में गरजा हेमंत सोरेन का बुलडोजर, ढहा दिए गए 12 घर; क्या थी वजह
रांची, अगस्त 5 -- रांची निगम की परिसंपत्तियों से अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को भी कार्रवाई हुई। रांची नगर निगम ने इस क्रम में बिरसा मुंडा बस टर्मिनल (खादगढ़ा बस स्टैंड) स्थित किए गए अवैध कब्जों और तैयार की गई अनधिकृत संरचनाओं पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए कुल 12 कच्चे मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया। नगर निगम की ओर से बताया गया कि अतिक्रमण से मुक्त करायी गयी इस जमीन पर रांची नगर निगम की ओर से एमआरएफ केंद्र (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) का निर्माण प्रस्तावित है। इस केंद्र के माध्यम से ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण, प्रसंस्करण और निस्तारण किया जाएगा, जिससे शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें- झारखंड में मौसम का कहर! भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.