रांची, सितम्बर 16 -- रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध हर तरफ होना शुरू हो गया है। मंगलवार को एचईसी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान और दुकान को हटाने गई टीम का जोरदार विरोध हुआ। इसके बावजूद प्रशासनिक टीम ने कई घरों को जमीनदोज कर दिया। इसके विरोध बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष सड़क पर उतर आए। सेटेलाइट कॉलोनी से बिरसा चौक जाने वाले मार्ग को छह घंटे तक जाम रखा। जानकारी के अनुसार, एचईसी प्रबंधन के आग्रह पर मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम सुबह आठ बजे सेटेलाइट कॉलोनी के समीप में बसी बस्ती से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। कई जेसीबी मशीन और मजिस्ट्रेट व फोर्स के साथ प्रशासन की टीम सुबह साढ़े आठ बजे अतिक्रमण हटाना शुरू की। स्थानीय लोग भड़क गए। प्रशासन की टीम का विरोध शुरू कर दिया। महिलाएं और पुरुषों ने जेसीबी मशीन को रोकना चाहा, मगर पुल...