रांची, जून 28 -- रांची को खूबसूरत और यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को अरगोड़ा चौक से डिबडीह पुल तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की। सहायक नगर आयुक्त की अगुवाई में इंफोर्समेंट टीम ने अरगोड़ा नदी के कैचमेंट क्षेत्र और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर कार्रवाई की। डिबडीह पुल के पास नदी किनारे बने 8 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। वहीं, अरगोड़ा नदी के पास चल रही एक अवैध मीट दुकान को भी हटाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि दुकान से निकलने वाले अवशेष नदी में फेंके जा रहे थे। इससे पक्षियों की भीड़ बढ़ रही थी। यह इलाका फ्लाइंग जोन में होने के कारण बर्ड हिट की आशंका को देखते हुए निगम ने तत्काल कार्रवाई की। इसके अलावा आसपास की बांस-बल्ली व शेडयुक्त दुकानों को हटाया गया। सड़क किनारे अवैध रूप से चल रहे 5 गुमटी व ठेलों को जब्त ...