रांची में खत्म हो गया पेट्रोल? पंपों पर क्यों लग रही लंबी लाइन
रांची, मई 15 -- झारखंड में बुधवार को कई पेट्रोल पंप के ड्राई होने के बाद गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ लगने लगी। सुबह में शहर के गिनेचुने पेट्रोल पंपों पर कतार लगी। धीरे-धीरे कतार बढ़ती गई, जो देर रात तक काफी बढ़ गई। स्थिति यह हो गई कि भीड़ अधिक होने के कारण चार पेट्रोल पंपों को तेल रहने के बावजूद बंद करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बूटी मोड़ स्थित न्यू गुमला पेट्रोप पंप, हरमू रोड स्थित शांभवी व शक्ति सर्विस और तुपुदाना स्थित एक पंप को भीड़ बेकाबू होने के कारण बंद करना पड़ा। देर रात 10 बजे लालपुर चौक स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर तेल के लिए दोपहिया-चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जानकारी के अनुसार, सुबह से ही तेल लेने के लिए दो पहिया-चार पहिया वाहनों की कतार लगनी शुरू हुई। लगभग सभी पंपों पर सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.