रांची, मार्च 8 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव में रविवार को क्षत्रिय गौरव और एकता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रवीण सिंह ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक ने किया। बैठक में आगामी 15 मार्च को पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय क्षत्रिय महासम्मेलन की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। समाज की एकता पर दिया गया जोरबैठक को संबोधित करते हुए चतरा के पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से देश और समाज की सेवा में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज की एकता और संगठन बेहद जरूरी है। 15 मार्च को होने वाला प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन समाज को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.