रांची, नवम्बर 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। खराब मौसम के कारण सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चार विमान डायवर्ट हो गए। इसके कारण विमान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सभी विमान डायवर्ट होकर चार घंटे देरी से रांची पहुंचा। जानकारी के अनुसार, सुबह में 8:25 बजे पुणे से रांची आने वाला विमान रायपुर के लिए डायवर्ट हो हुआ। यह विमान रायपुर से दोपहर 12:50 बजे रांची आया। सुबह 8:35 बजे दिल्ली से आ रहे एयर एशिया का विमान भुवनेश्वर के लिए डायवर्ट हो गया। यह विमान भुवनेश्वर से 3.30 घंटा विलंब से दोपहर 12:30 बजे रांची पहुंचा और 1:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। सुबह 9 बजे के करीब हैदराबाद से रांची आ रहा इंडिगो का विमान खराब मौसम के कारण रांची में उतर नहीं सका और यह डायवर्ट होकर कोलकाता चला गया। हैदराबाद-रांची का विमान 3 घंटा 30 मिनट विल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.