रांची में कल आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट
रांची, जून 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में गुरुवार से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। रांची समेत कई जिलों में गुरुवार को आंधी और गरज के साथ बारिश होने के आसार जताए गए हैं। जबकि, अगले दो दिनों के दौरान पूरे राज्य में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को रांची समेत राज्य के 14 जिलों में आंधी, गरज के साथ बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों दिन राज्य में संताल के सभी छह जिलों समेत धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची और खूंटी में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। शेष झारखंड में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.