रांची में एसआईआर सहायता केंद्र का उद्घाटन
रांची, मई 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड तंजीम द्वारा मेन रोड स्थित कार्यालय में एसआईआर सहायता केंद्र की शुरुआत की गई। सोमवार को अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र आम जनता की समस्याओं, विशेषकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटियां सुधारने और आधार को वोटर आईडी से लिंक कराने जैसे कार्यों में मददगार साबित होगा। शमशेर आलम ने कहा कि वर्तमान में कई राज्यों से मतदाताओं के नाम हटाने और उन्हें संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे में यह केंद्र लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में फहीम अहमद, तनवीर गद्दी, सरवर खान, मो. सैफी, मो. अली, मो. कलाम, मो. फिरोज, महबूब, आसिफ खान, मो. आरिफ, अब्दुल रहमान सहित मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.