रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से सहायक लोक अभियोजक (सीधी भर्ती) प्रतियोगिता परीक्षा 20 दिसंबर को रांची जिला के 27 परीक्षा केंद्रों में होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन को आशंका है कि असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जुटाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। इसे ध्यान में रख सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है। निषेधाज्ञा 22 दिसंबर की सुबह सात से शाम सात बजे तक प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.