रांची, मई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व खेल निदेशालय द्वारा बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी में चार दिवसीय प्रशिक्षक सेमिनार का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। यहां चल रही राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान आयोजित सेमिनार में राज्य के एथलेटिक्स प्रशिक्षकों को देश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी प्रशिक्षकों से नवीन तकनीक, प्रशिक्षण पद्धतियों एवं खेल विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन खेल निदेशक आसिफ इकराम एवं उपनिदेशक राजेश कुमार ने किया। दोनों अधिकारियों ने प्रशिक्षकों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।सेमिनार के पहले दिन द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता डॉ राधाकृष्ण नायर ने लॉन्ग टर्म एथलीट डेवलपमेंट विषय पर व्याख्यान दिया। ...