रांची, अप्रैल 12 -- झारखंड के रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया में पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा युवक पर गुरुवार दोपहर एक नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। नाबालिग पीड़िता ने परिजनों के साथ शुक्रवार देर रात रातू थाना में पड़ोसी युवक वसीम मंसुरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय पीड़िता के परिवार वाले गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में अकेला देख आरोपी वसीम मंसुरी (पिता स्व. नूर मोहम्मद मंसुरी) चुपके से घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।चीख-पुकार सुन पहुंचे पड़ोसी घटना के दौरान पी...