रांची में इस हरकत के लिए ICC की रडार पर आए पॉवेल और रदरफोर्ड, फटकार के साथ-साथ डिमेरिट अंक भी
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- वेस्टइंडीज के क्रिकेटर रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को शुक्रवार को भारत के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है जो पिछले 24 महीनों में दोनों का पहला उल्लंघन है। पॉवेल को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह प्रावधान क्रिकेट उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित है। वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में मयंक यादव की गेंद पर आउट होने के बाद पॉवेल ने अपने बल्ले से गेंद को जोर से दूर मार दिया था।रदरफोर्ड ने चिल्लाकर नाराजगी जाहिर की रदरफोर्ड पर आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का आरोप लगा, जो अंपायर के फैसले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.