रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली 30 को, तैयारी तेज
रांची, अगस्त 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड स्थित विधायक कार्यालय में शुक्रवार को प्रबुद्ध सामाजिक अगुवाओं, सभी पंचायत अध्यक्षों, जन-मोर्चा अध्यक्षों, सम्मानित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में 30 अगस्त को राजधानी रांची में आयोजित होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली को सफल बनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि परिसीमन में लोकसभा और विधानसभा की आरक्षित सीटों को बढ़ी हुई सीटों के अनुपात में बरकरार रखना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। परिसीमन का नुकसान आदिवासियों को नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.