लोहरदगा, अगस्त 10 -- लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड में प्रस्तावित परिसीमन की प्रक्रिया के खिलाफ आगामी 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे।

रैली के उद्देश्य सोमवार को लोहरदगा परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता बंधु तिर्की ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि परिसीमन केवल सीटों के पुनर्गठन का विषय नहीं है। बल्कि यह झारखंड के आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकार और भविष्य से जुड़ा अत्यंत गंभीर सवाल है।

इतिहास और विस्थापन बंधु तिर्की ने कहा कि वर्ष 2002-2008 की परिसीमन प्रक्रिया के दौरान झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों की संख...