रांची, नवम्बर 22 -- गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को निकाली जाने वाली नगरकीर्तन के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शनिवार को जारी कर दिया। इसके अनुसार, 22 नवंबर की सुबह आठ से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वहीं, दोपहर दो बजे से नगरकीर्तन की समाप्ति तक मेन रोड में भी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।ये मार्ग कुछ देर के लिए डायवर्ट और बंद होंगे 22 नवंबर को दोपहर दो बजे से नगरकीर्तन की समाप्ति तक पिस्का मोड़ से मेन रोड, दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक और शहीद चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रखा गया है। इसके अलावा 22 नवंबर की सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सुजाता चौक से गुरुनानक पब्लिक स्कूल...