रांची में आज 6 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री, इन रूट्स पर डायवर्जन
रांची, अगस्त 26 -- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को रांची में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। बुधवार सुबह छह से रात 12 बजे तक बस और ट्रक आदि के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारी वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। बताया गया कि दिन के 12 बजे से जुलूस की समाप्ति तक सर्जना चौक से राजेंद्र चौक तक छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों का भी प्रवेश वर्जित किया गया है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आवश्यकता के अनुसार किसी भी रूट को डायवर्ट या फिर बंद किया जाएगा।इन मार्गों में छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद सर्जना चौक से वूल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी, रतन पीपी, सुजाता चौक बिग बाजार होते हुए राजेंद्र चौक, कांटाटोली से कुम्हार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.