रांची, मई 22 -- Jharkhand Weather: झारखंड में उमस और गर्म हवा के थपेड़ों से गुरुवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इसका सबसे ज्यादा असर पलामू में देखने को मिला, जहां अधिकतम पारा 45.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, कोडरमा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला जिलों का तापमान भी 40 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को पलामू, चतरा, गढ़वा, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग में गर्म हवा का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं, इन जिलों को छोड़ रांची समेत शेष जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका है। संताल प्रमंडल समेत धनबाद व बोकारो जिले में इसका ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य में अगले पांच दिन के दौरान रांची के साथ-साथ कुछ जिलों में गर्मी और बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच अधिकत...