रांची, नवम्बर 22 -- झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर शनिवार को रांची शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ये वाहन रिंग रोड होकर आवाजाही करेंगे। इसके लिए शुक्रवार को रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने निर्देश जारी कर दिया। कहा गया है कि सुबह छह से रात 12 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। आइए जानते हैं शनिवार को कहां-कहां ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। शहर के कई प्रमुख मार्ग पर भी छोटे-बड़े मालवाहक, ऑटो, ई-रिक्शा व सवारी वाहन का प्रवेश सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेगा। कांके रोड में श्रीराम मंदिर चौक, रातू रोड न्यू मार्केट, हरमू रोड, किशोरगंज, सहजानंद चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाईट कॉलोनी चौक, एचइसी गेट, शहीद मैदान, शालीमार बाजार, धुर्वा गोल चक्कर तक यह व्यवस्था बहाल रहेगी। इस दौरान चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी नहीं होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.