रांची में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, जलभराव ने थामी शहर की रफ्तार
रांची, अगस्त 19 -- झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार की देर रात से जारी बारिश से शहर के कई इलाकों और प्रमुख मार्गों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लालपुर, रांची रेलवे स्टेशन, जेल चौक, बरियातू समेत कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव से लोग परेशान रहे। इस बीच कुछ इलाकों में निगम की क्यूआरटी टीम पहुंच कर नालों की सफाई की। लेकिन, यह नाकाफी दिखी। रांची रेलवे स्टेशन के पास देर शाम 5 बजे तक सड़क पूरी तरह से तालाब बनी रही। इसी प्रकार जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने, नालियां जाम होने और नाली नहीं होने के कारण कई मोहल्ले डूब क्षेत्र में तब्दील हो गए। इनमें पंडरा स्थित शांति नगर में पानी इतना भर गया कि कई घरों में घुटने से ऊपर तक पानी घुस गया। इसी प्रकार बांधगाड़ी रोड नंबर 5, वार्ड 36 के अरगोड़ा पीपर टोली इलाका, वार्ड 42 के पत्थरकूचा, बंधु नगर, बरियात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.